logo

लड़की का दुष्कर्म कर बना लिया वीडियो, ससुराल वालों को दिखा कर तुड़वा दी सगाई

13471news.jpg

द फॉलोअप टीम, ग्वालियर:

ग्वालियर में एक 18 वर्षीय छात्रा की सगाई तुड़वाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, जिसका आरोपी ने वीडियो बना लिया। बदनामी के डर से छात्रा चुप रही। इससे आरोपी की हिम्मत और बढ़ गई। आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसी दौरान छात्रा की शादी तय हो गई। आरोपी लड़की के ससुराल पहुंच गया। वहां उसने लड़की के ससुराल वालों से कहा दिया कि उसका लड़की के साथ संबंध है और वीडियो दिखा दिया, जिसके बाद लड़की की सगाई टूट गई।

घर पर अकेली थी छात्रा 
पीड़िता अभी तीन महीने पहले बालिग हुई है। जब वह नाबालिग थी और एक दिन घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला नरेश कुशवाह छत के रास्ते उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसका वीडियो बना लिया है। उसने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो वह  उसे बदनाम कर देगा। बदनामी के डर से लड़की चुप रही। आरोपी छात्रा को कई बार मिलने के लिए कहने लगा।

टूट गया रिश्ता
आरोपी को जब मालूम हुआ कि पीड़िता का रिश्ता तय हो गया है और जल्द ही सगाई भी होने वाली है। तो उसने उसे बदनाम करना शुरू किया। वह लड़की के ससुराल पहुंचकर उसके संबंध होने की बात बता दी। साथ ही कुछ वीडियो भी दिखा दिए। लड़के वालों ने रिश्ता भी तोड़ दिया। जब यह बात छात्रा के घर पहुंची तो पीड़िता ने पूरी बात बताई। लड़की थाने पहुंची और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी पर FIR दर्ज कर ली है।

इसे भी पढ़िये: 

"मैं इस खेल की मैन ऑफ द मैच रही", भवानीपुर में ममता बनर्जी से हारने के बाद बोलीं BJP की प्रियंका टिबरेवाल

फोटोग्राफर को नहीं मिला खाना, तो दूल्हे के सामने सारा फोटो कर दिया डिलीट