logo

राष्ट्रीय युवा दिवस : जब भाजयुमो ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती, किये गए योग भी

yog1.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। मौके पर योग भी किये गए। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, योग शिक्षिका राफिया नाज, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर, महामंत्री सीमा सिंह, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशांक राज, प्रवक्ता मिंटू चौबे, मंत्री पवन पासवान, अमन जायसवाल, संजय महतो, अश्मित सिंह सेठी समेत कई लोग शामिल हुए। आयोजन भाजयुमो ने किया था।

 

स्वामी जी के जीवन से युवाओं को सीखने की आवश्यकता: दीपक प्रकाश

 

मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा कि देश की युवा राष्ट्र की ताकत है और देश की रीड की हड्डी है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुये कहा कि स्वामी विवेकानंद जी मात्र 25 वर्ष की आयु में  देश, समाज ओर मानवता के लिए एक अलग सन्यास का रास्ता तय करके भारत तथा भारतीयता और भारत को अध्यात्म के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय जगत में पहचान दिलाने का काम किया था। उन्होनें कहा कि स्वामी जी जब तक इस धरती पर रहे इस देश के लिए जीते रहे। स्वामी जी से युवाओं को सीखने की जरूरत है। 

वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी बोले कि स्वामी विवेकानंद ने अपने देश के लिए अपना सब कुछ निछावर कर दिया तथा योगी बनकर देश की सेवा की देश का विदेशों में जाकर भारत और भारतीयता का अलग  एक नई पहचान दिलाई। स्वामी जी ने पूरी दुनिया को योग से परिचय करवाया। योग क्या है और योग का उपयोग कर मानव अपने आप को कैसे स्वस्थ रख सकता है ये पुरी दुनिया को बतलाया। 

 

साथ ही योग शिक्षिका राफिया नाज ने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुये लोगो को योग के फायदे बताते हुए कहा कि योग हमारी भारत की संस्कृति और पहचान है। जिसे कोई भी धर्म समुदाय,वर्ग के लोग इसे अपनाकर अपने जीवन को स्वस्थ तथा मजबूत बना सकते हैं। योग करने से शरीर में किसी तरह की बीमारी नहीं होती है और कोरोना को देखते हुए योग हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है।