logo

जामताड़ा : कंगना रनौत की गाल से भी ज्यादा चिकनी होगी आदिवासी बहुल क्षेत्रों की सड़कें:  डॉ इरफान अंसारी 

3c7319cb-2b74-4ef5-bfe7-1bf47612e197.jpg

द फॉलोअप टीम, जामताड़ाः
विधायक डॉ इरफान अंसारी ने जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र की 15 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को सीएम से मंजूरी दिलवा दी है। इसी बीच उन्होंने एक विवादित बयान भी जारी किया है। कहा है कि फिल्म अदाकारा कंगना रानौत की गालों से भी ज्यादा  चिकनी आदिवासी बहुल क्षेत्रों की सड़के बनेंगी। विधायक ने कहा कि जामताड़ा की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करना ही उनकी प्राथमिकता है। जामताड़ा की जनता अब धूल नहीं फांकेगी। खासकर सभी आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बनेगी विश्वस्तरीय सड़कें। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और फुरकान अंसारी का आभार व्यक्त किया है।

विकास में कोई समझौता नहीं
इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य आदिवासियों-मूलवासियों का है, इनका विकास ही पहली प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ के आदमी को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाना राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण साबित हुआ है। झारखंड राज्य को भाजपा ने बेरहमी से लूटा है। उन्होंने कहा कि नारायणपुर प्रखंड ,जामताड़ा प्रखंड, कर्माटांड़ प्रखंड की सड़को का जल्द भव्य शिलान्यास किया जाएगा।

निम्नलिखित सड़कों का होना है निर्माण :-

1.लखनुडीह से रूपडीह
2.लक्ष्मीपुर से चंदौली लखनपुर
3.मोहनपुर से बिराजपुर
4.डाभाकेन से जगवाडीह
5.दक्षिनीडीह से मिरगा
6.चंगाडीह से गोकुलाडीह
7.चिरुडीह से इरकिया 
8.केलाही से कुशियारा
9.जिलिमताण्ड से कित्ताजोर
10.रानीडिह  से भालसुन्धा  भाया गंदलीपहाड़ी
11.डुलाडीह से रानीगंज 
12.कुसबेड़िया से सबडीहा
13.जादूडीह से शहरपुर
14.मोहनपुर मोड़ से कर्माटांड़ ब्लॉक तक
15. गोपालपुर मोड़ से रिंगोचिंगो भाया कलीम अंसारी के घर से