logo

Corona: परिजनों ने चोरी-छिपे दफनाया संक्रमित का शव, कुत्तों ने कब्र खोद कर निकाल लिया

8072news.jpg
द फॉलोअप टीम, बोकारो: 

बोकारो जिला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। बोकारो के बेरमों में कोरोना संक्रमण से व्यक्ति की मौत हो गयी। परिजनों ने शव को दफना दिया। कुत्तों ने कब्र को खो दिया और शव नोचने लगे। स्थानीय लोगों की नजर इस पर पड़ गयी। इलाके में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। लोगों ने संक्रमण फैल जाने की आशंका से खूब हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। 

बेरमो थानाक्षेत्र में घटा ये पूरा वाकया
जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना बोकारो जिला के बेरमो थानाक्षेत्र अंतर्गत ढोरी पांच स्थित क्वार्टर की है। यहां ढोरी स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गयी। परिजनों ने चोरी-छिपे खदान और कुएं के पास खाली प्लॉट में कोरोना संक्रमित का शव दफना दिया। परिजनों ने 1 मई की रात को शव दफनाया था। इस बीच कुत्तों ने कब्र को खोद दिया। शव को बाहर निकालने लगे। इस बीच लोगों की निगाह उस पर पड़ गयी। लोगों ने खूब हंगामा किया। 

स्थानीय लोगों ने किया खूब हंगामा
पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। स्थानीय लोग मांग करने लगे कि शव को वहां से निकाल कर कहीं और दफनाया जाये। लोगों का कहना था कि पास में ही कुआं है। लोगो वहां का पानी पीते हैं। बंद पड़े खदान में कई लोग नहाने जाते हैं। आशंका है कि शव की वजह से लोग संक्रमित हो सकते हैं। इस बीच मृतक के परिजनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने शव को दफनाया था। परिजनों ने ये भी बताया कि शव के साथ 20 किलो नमक डाला गया था ताकि जल्द डिस्कपोंज हो जाये। 

पुलिस ने शव को दोबारा दफनाया
स्थानीय लोगों का हंगामा जारी रहा। बेरमो के एएसआई श्रीनिवास शर्मा ने लोगों को समझाया। बताया कि यदि शव को निकाल कर कहीं और ले जाया गया तो संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा होगा। परिजनों ने खुद स्वीकार किया है कि 20 किलो नमक डाला गया था। इस स्थिति में शव की हालत काफी खराब हो गयी होगी। अच्छा है कि शव को यहीं दफनाया जाये। जेसीबी बुलवाई गयी। गड्ढे को और भी ज्यादा गहरा बनाकर शव को दोबारा दफनाया गया। ऊपर से ढेर सारी मिट्टी डाली गयी।