logo

पति की हत्या कर घर में ही दफनाने वाली महिला थाने से हुई फरार तो क्या हुआ....

9029news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:

बीते 24 मई को तिवारीडीह 4 नम्बर कॉलोनी में क्वार्टर के नीचे एक शव दफनाया मिला था। पत्नी मालती देवी अज्ञात अपराधियों पर हत्या का आरोप लगा रही थी कुछ ही देर में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया था कि हत्या उसी ने की है। मालती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस बीच वह बुधवार की सुबह शौच जाने के बहाने थाने से फरार हो गयी थी। अपने परिजन के यहां छिपी हुई थी। कतरास थाना की पुलिस ने गुरुवार को महिला को अंगारथरा ओपी क्षेत्र के गजलीटांड से वापस से गिरफ्तार किया है।

शौच के बहाने थाना से हुई थी चंपत
महिला पर पति के हत्या के आरोप हो और वह शौच जाने के बहाने महिला आरक्षी को चकमा देकर भाग गयी थी। उसने अपने पति राजकुमार की हत्या कर शव को दफना दिया था। महिला की छोटी सी नतिनी ने पुलिस को बताया था कि नाना की चार लोगों ने हत्या कर दी और जमीन में गाड़ दिया क्योंकि उसकी नानी ने उससे यही कहने को कहा था। घटना के वक्त तो बच्ची सोई हुई थी। जब पुलिस मालती देवी को थाने ले गयी तो उसने खुद पुलिस के सामने हत्या का पूरा राज उगल दिया।