logo

नदी के पास मिला युवक का शव, जेब में रखे आधार कार्ड से हुई पहचान

8408news.jpg
द फॉलोअप टीम, बोकारो:

बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित कथारा बैराज के पास एक युवक का शव बरामद किया गया।  युवक का शव पानी में उपलता पाया गया। सबसे पहले स्थानीय लोगों ने शव को देखा थ। पुलिस को सूचना दी गयी। शव मिलने की खबर तुरंत ही फैल गयी। नदी के आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। मौके पर बोकारो थर्मल पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।

आधार कार्ड से हुई युवक की पहचान
मृतक की पहचान उसके जेब में रखे आधार कार्ड से बरामद  हुई। आधार कार्ड में मृतक का नाम 23 वर्षीय शमशेर आलम है जो कि भेंडरा गांव नावाडीह का बताया जा रहा है। शमशेर कथारा के स्टॉफ क्वार्टर में रहता था। मृतक के परिजनों को  घटना की सूचना दे दी गयी साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।