logo

लिफ्ट में लड़की को जबरदस्ती कर रहा था किस, पिता ने ऐसा सिखाया सबक़....

16792news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क:
रूस से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के सुरगुत शहर में Krylov स्ट्रीट के पास एक फ्लैट में 15 वर्षीय लड़की लिफ्ट में जा रही थी। लिफ्ट में 27 वर्षीय शख्स भी था। लड़का अचानक से लड़की के साथ बदतमीजी करने लगा। वो लड़की को जबरदस्ती किस करने लगा। तभी वहां लड़की के पिता आ गये और उन्होंने लड़के की जबरदस्त कुटाई कर दी।


 

2 जनवरी की रात की घटना  
बताया जा रहा है कि यह घटना 2 जनवरी रात 10 बजे की है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि लड़का लड़की को पहले घूर रहा होता है और फिर वो किस करने के लिए उसकी तरफ बढ़ता है। लड़की उस लड़के को धक्का मारती है। लेकिन लड़का जबरदस्ती करने लगता है। 


पकड़कर ले गई है पुलिस
जैसे ही कुछ ही सेकेंड्स में लिफ्ट का दरवाजा खुलता है, लड़की वहां से बाहर निकलती है। फिर वहां एक शख्स आ जाता है। वो लड़के को लिफ्ट के अंदर जाकर घुसा मारने लगता है। बाद में उसे लिफ्ट से बाहर खींच लेता है। यह शख्स लड़की का पिता होता है। बता दें कि 3 जनवरी को पुलिस ने आरोपी लड़के को अरेस्ट कर लिया। उन्होंने उसपर नाबालिग से रेप का प्रयास करने के जुर्म में उसे पकड़ लिया है।