logo

भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ी COVID पॉजिटिव, कोरिया से मैच रद्द 

15874news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
भारतीय महिला हॉकी टीम इस समय कोरिया के दौरे पर है। भारतीय टीम कोरिया एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खेलने गई है। हॉकी प्रेमियों और साथ ही महिला हॉकी टीम के लिए बुरी ख़बर सामने आई है। भारतीय महिला हॉकी टीम की एक सदस्य COVID पॉजिटिव पाई गईं हैं। जिसके चलते बुधवार को मेजबान देश कोरिया के खिलाफ भारत का मैच रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में एशियाई हॉकी महासंघ (AHF) का बयान आना बाकी है। आपको बता दे कि इस बार के लिए भारत की भागीदारी भी खत्म कर दी सकती है।


 

COVID-19 कई बार बनी बाधा 
महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी मूल रूप से 2020 के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण इसे कई बार स्थगित कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, मलेशिया के टीम में भी COVID पॉजिटिव केश मिला था। जिसके कारण टीम को मैच छोड़ क्वारंटाइन होना पड़ा है। उसी तरह भारतीय दल में भी पॉजिटिव रिजल्ट आने के बाद टीम को क्वारंटाइन से गुजरने की संभावना है। 


भारतीय टीम का परफॉरमेंस बेहतर 
आपको बता दे कि पिछले सीजन के उपविजेता, भारत ने पहले थाईलैंड को 13-0 से हराया था जिसमें ड्रैग-फ्लिकर गुरजीत कौर ने अकेले पांच गोल किए थे। भारत अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की महिला रैंकिंग में नौवें स्थान के साथ भाग लेने वाली टीम है।