logo

गुमला में गला रेतकर युवती की हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका

4578news.jpg
द फॉलोअप टीम, गुमला 
राज्य में दुष्कर्म और हत्या के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसी ही एक अन्य घटना चैनपुर थाना क्षेत्र से महज एक किमी दूर की है। दरअसल, गुरुवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक लड़की का शव बरामद किया गया। लाश मडाईकोना गांव स्थित भथुरा लकडाकोना जंगल में मिली। लड़की की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर कर रही है। पुलिस को मौके से एक मोबाइल भी मिला है।

जाँच में जुटी है पुलिस 
लड़की की पहचान डुमरी प्रखंड के पुटरूंगी गांव निवासी के रूप में की गई है। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। उसके बाद ही लड़की के बारे में पता चल सकेगा। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। गुरुवार को मडाईकोना गांव के कुछ बच्चे जब जंगल मे गाय चराने पहुंचे तो उन्होंने लड़की का शव देखा। इसके बाद बच्चों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। फिर ग्रामीणों ने इसकी सूचना चैनपुर थाना को दी।