logo

पुलिस ने महिला की बचाई जान, आक्रोशित भीड़ जान लेने पर थी उतारू

14364news.jpg

द फॉलोअप टीम, लातेहार:
लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के होटवाग गांव से शनिवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों का आरोप था कि महिला बच्चा चोरी कर भाग रही थी। घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से छुड़ाया। अभी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

क्या है पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार होटवाग निवासी कमलेश यादव के घर में रात गुजारने के बहाने से महिला रुक गई। सुबह मौका के फायदा उठाते ही कमलेश यादव के आठ माह के बेटे और चार साल की बेटी को लेकर फरार हो गई। परिजनों के खोजबीन के बाद पता चला कि उक्त महिला बच्चा चुरा कर भाग रही है। 

बच्चा चोर-बच्चा चोर का मचा शोर
गांव में बच्चा चोर-चोर कहकर शोर मचाया, इसके बाद ग्रामीणों ने बच्चे की आवाज सुनकर डूड़ंगी कला खेत के आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों को देखने के बाद महिला अरहर के खेत में छिप गई थी। ग्रामीणों ने उसे ढूंढ कर निकाला और बच्चे को मुक्त कराया। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीण महिला से बात कर रहे थे, इस बीच कुछ लोग घर से लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और पीट दिया।


मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और अपने साथ थाना ले गई। थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि बच्चा चोर कहकर महिला की पिटाई की सूचना मिली है। महिला को थाने में लाकर पूछताछ कर रही है। जांच पड़ताल करने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से बताया जा सकता है।