logo

आयुष्मान और वाणी की 'चंडीगढ़ करे आशिकी' देखना कैसे अनुभव है, क्या होगा पैसा वसूल! 

15987news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म चंड़ीगढ़ करे आशिकी 10 दिसंबर को  रिलीज हो गई है। इस फिल्म में गंभीर मुद्दे को बड़ी सरलता के साथ दिखाया गया है। इस फिल्म की कहानी में आयुष्मान मनविंदर मनु का किरदार निभा रहे हैं। आयुष्मान का किरदार फिटनेस फ्रिक हैं और जिम का मालिक है। साथ ही एक साल से बॉडी बिल्डर बनने की तैयारी  कर रहा है। इस बीच फिल्म में वाणी कपूर यानी की मानवी कपूर की एंट्री होती हैं। दिलचसप बात यह है कि मानवी खूबसूरत होने के साथ फिटनेस फ्रिक भी होती है।

फिल्म के बारे में ऑडियंस का क्या खयाल है
अधिकांश फिल्मों में लव स्टोरी में लड़का-लड़की मिलते हैं। रोमांस, संघर्ष, ब्रेकअप होता है और आखिरी  सब कुछ में ठीक हो जाता है। इस फिल्म में आप देखेंगे कि लड़का-लड़की मिलते हैं। प्यार होता है लेकिन मनु के लिए मानवी के पास्ट को स्वीकार करना मुश्किल होता है। फिल्म में मानवी एक निडर लड़की है जिसने खुद को स्वीकार कर लिया है और वो जो है उसपे वो गर्व करती हैं। वहीं फिल्म के डायरेक्टर ने बिना किसी ड्रामा के सीधा मुद्दे को उठाया है। पहले मनु के परिवार से मिलाया और फिर धीरे- धीरे मानवी की दुनिया को दिखाने की कोशिश की है।

इस तरह धीरे-धीरे बढ़ती है फिल्म की कहानी
जैसे- जैसे हमें मानवी के सच के बारे में पता चलता है वैसे मनु की सोच, उसके सदमे, अविश्वास और उसके डर को भी महसूस करवाता है जो उस लड़की के बारे में अधिक जानने से रोकता है। बाद में बिना ज्यादा ड्रामा के लड़के को सच्चाई पता चल जाती है और वो इस बात को अच्छे से संभालता है। साथ ही फिल्म में थोड़ी कॉमेडी भी है, जो आपको बीच-बीच में एंटरटेन करती रहेगी। बता दें कि इस फिल्म में डायरेक्टर ने गंभीर मुद्दों को सरल तरीके से समझाने की कोशिश की है। वहीं आयुष्मान और वाणी ने भी इस फिल्म में अपने किरदार को बखूबी निभाया है।