logo

नए आशियाने की सफाई में लगी थी महिला, तभी सीढ़ियों के नीचे दिखी डरावनी दुनिया

8390news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क:
हर इंसान का सपना होता है कि जब उसके पास थोड़े पैसे जमा हो जाये तो वह अपना एक घर खरीदे। घर खरीदना लगभग हर इंसान का सपना होता है। लेकिन क्या हो जब आपका घर एक भूतिया घर मे बन जाये। आपका घर खरीदने का सपना डरावने सपने में बदल जाए। लेकिन ऐसा कुछ हुआ है एक टिकटोक यूजर के साथ। 

महिला ने वीडियो बनाकर पोस्ट किया था
इस महिला ने एक घर ख़रीदा था। उस घर के पीछे का रहस्य कुछ और ही निकला। महिला को पता चला कि उसके घर की सीढ़ियों के नीचे एक और घर का रास्ता है। महिला ने वीडियो बनाते हुए दिखाया है। महिला ने बताया है कि जब वह सामान एडजस्ट कर रही थी। तब अचानक उसने सीढ़ियों पर रखा कारपेट हटाया। इसके बाद उसकी नजर पड़ी सीढ़ियों के नीचे मौजूद घर के तरफ पड़ी। 

सीढ़ियां साफ करते हुए दिखा तहखाना
महिला को लगा कि इसके अंदर जरूर कोई रहता है। जब महिला ने सीढ़ी पर बने उसका दरवाजा हटाया तो बेसमेंट में पूरा अंधेरा था। साथ ही अंदर की दीवारें सीलन से भरी थी और बिल्कुल भूतिया घर लग रही थी। जब महिला सीढ़ियों के रास्ते अंदर गयी तो अंदर दीवारों पर पुरानी पेंटिंग्स बनी थी। जमीन पर पुरानी दरियां बिछी हुई थी। यह एक हॉरर सीन की तरह था एबी ने हिम्मत करते हुए वीडियो शूट किया। वीडियो देख यूजर्स भी काफी डर गए। बेसमेंट की दीवारों पर पंजे से नोचने के निशान पाये गए है जो काफी डरावने थे। लोगों ने एबी को घर छोड़ने की सलाह दी। 

लोगों ने एबी को दी घर छोड़ने की सलाह
व्यूअर्स ने एबी को तुरंत ही घर छोड़कर जाने की सलाह दे रहे है। वहीं कई लोग लिख रहे है कि कि अगर वो उसकी जगह होता तो कब का भाग गया होता। इस रहस्यमयी अभी घर के इस हिस्से का राज नहीं खुला है।  कई लोगों का कहना है कि ये युद्ध के समय में सैनिकों के छिपने के लिए बनाया गया होगा। वहीं कई लोगों ने इसे भूत-प्रेत से जुड़ा कुछ बताया। कुछ लोगों ने कहा कि घर छोड़ देना चाहिए।