logo

प्रेमी के साथ भागी महिला को मिला धोखा तो किया सुसाइड! पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

5397news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
15 फरवरी 2021 को राजधानी रांची के खेलगांव थाना इलाका स्थित आनंद विहार कॉलोनी में एक महिला का शव मिला था। कॉलोनी में रहने वाले संतोष कुमार साहू के घर में महिला का शव फंदे से झूलता हुआ मिला था। वो इस मकान में किसी सिद्धार्थ तिवारी नाम के व्यक्ति के साथ रहती थी। 

घटना के बाद से ही सिद्धार्थ तिवारी फरार है वहीं महिला की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन अब पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। 

प्रेमी के साथ भाग गई थी महिला
महिला कौन थी। महिला के साथ रह रहा सिद्धार्थ नाम का आदमी कौन है। ये पूरा मामला क्या है। पूरी जानकारी आपको इस खबर में मिलेगी। पुलिस के मुताबिक मृत महिला का नाम नेहा है। महिला की उम्र 30 साल थी और वो यूपी के फतेहपुर जिला के देवीगंज थाना इलाके में गंगानगर कॉलोनी की रहने वाली थी। महिला की पहचान खेलगांव थाना में लिखाई गई एक रिपोर्ट के आधार पर की गई है। रिपोर्ट लिखाने वाले व्यक्ति का नाम आशीष कुमार है। 

ये आशीष ही महिला का पति है। सवाल है कि सिद्धार्थ तिवारी कौन है। चलिए आपको इसका भी जवाब मिलेगा। खेलगांव थाना में आशीष ने जो प्राथमिकी दर्ज करवाई है, उसी से आपको कई जानकारियां मिल जाएंगी। 

ये भी पढ़ें......

पति आशीष कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट
आशीष कुमार यूपी के कानपुर जिला में धरमपुर थाना इलाके के उमरो का रहने वाला है। कई साल पहले उसकी शादी नेहा से हुई थी। शादी के बाद दंपत्ति की 2 बेटियां हुई। बड़ी बेटी अनन्या सात साल की है वहीं छोटी बेटी हिमान्या पांच साल की। आशीष ने रिपोर्ट में ये जानकारी दी है कि बीते कुछ समय से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। आशीष का दोस्त सिद्दार्थ अक्सर वहां जाया करता था। 

आशीष का आरोप है कि सिद्धार्थ ने उसकी पत्नी को बहकाया और बीते साल नवंबर महीने में दोनों उनकी छोटी बेटी हिमान्या को लेकर भाग गए। आशीष ने जानकारी दी है कि दोनों उनका एसबीआई एटीएम कार्ड जिसमें 80 हजार रुपये थे, सोने की चेन, कंगन, कान का झुमका, अंगूठी और पायल लेकर भागे थे। 

प्रेमी से धोखा मिलने पर किया सुसाइड
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी सिद्धार्थ ने महिला की बेटी हिमान्या को छोड़ने के बदले 2 लाख रुपये मांगे। खाते में पहले से 80 हजार रुपये थे, बाकी के 1 लाख 20 हजार रुपये नगद देने पर हिमान्या को छोड़ा। आशीष ने रिपोर्ट में ये भी बताया कि सिद्धार्थ और 2 लाख रुपयों के लिए नेहा को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। आशंका है कि प्रताड़ना से तंग आकर और प्रेमी से धोखा मिलने की वजह से ही नेहा ने आत्महत्या कर ली होगी।