logo

मिलिए रांची के युवाओंं की इस टोली से, जो 5000 किमी बाइक से घूमकर कोविड टीका का करेगी प्रचार

10118news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
रांची के सांसद संजय सेठ और उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने अरगोड़ा में अनोखी बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक सवार युवा देश में 5000 किलोमीटर तक का सफर तय करेंगे। झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदश और जम्मू-कश्मीर जैसे 8 राज्यों के अलावा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भी जाएंगे। यात्रा के दौरान कोविड टीका को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के खिलाफ लोगों को समझाएंगे। उन्हें टीका लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। मौके पर इंडिया यंग फाउंडेशन के संचालक व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रतीक मोदी, संयुक्त सचिव अश्मित सिंह सेठी, रांची जिला सचिव रजनीश पांडे और आशीष मिश्रा आदि मौजूद थे। 



मेन ऑन व्हील्स: 11 युवाओं की टीम
इंडिया यंग फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी सुप्रतिम बंद्योपाध्याय ने बताया कि मेन ऑन व्हील्स राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बाइक सवार टीम में सभी पेशेवर युवा शामिल हैं। इनके नाम कुमार रणविजय सिंह(वकील), कौशल सिंह (फोटोग्राफर), सुधांशु शेखर (फोटोग्राफर), कनक द्विवेदी (सरकारी कर्मचारी), रोहन सिंह (फिटनेस ट्रेनर), कुंदन सिंह (छात्र), उत्तम भारती (बिजनेस मैन), उत्कर्ष त्रिवेदी (यूट्यूबर), राहुल पांडे (इंजीनियर), विशाल जायसवाल (इंजीनियर) और अंकुश (पायलट) हैं।



यात्रा के दौरान बांटेंगे मास्क और दवा भी
वाॅउ डिटेलिंग स्टूडियो के संचालक अच्युत किशोर कार्येक्रम को आर्थिक रूप से प्रायोजित कर रहे हैं। इंडिया यंग फाउंडेशन मेन ऑन व्हील् का समर्थन कर रहा है। आई.वाई.एफ. रास्ते में बांटने के लिए 8,000 मास्क और 500 दी है। संजय सेठ और संजीव विजयवर्गीय ने अभियान को सराहा। कहा कि यात्रा के किसी भी हिस्से में, किसी भी तरह की कठिनाई होने पर  बी.जे.पी. कार्येकर्ता उनकी सहायता करेंगे।