द फॉलोअप टीम, रांची :
राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। शाम तक निकली तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है, तो रात होते ही मौसम में थोड़ी ठंडक बन जाती है। हालाँकि पिछले कुछ दिनों से मौसम में कोई बड़े बदलाव नज़र नहीं आये मगर मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में उठे पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी देखने मिल सकता है। झारखंड में 20, 21 और 22 मार्च को वज्रपात और गरज के साथ बारिश की भी आशंका है।
इन ज़िलों में हो सकती है बारिश
राँची मौसम विज्ञान केंद्र ने बुलेटिन जारी करते हुए जानकारी दी कि 20, 21 मार्च को राज्य के रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सरायकेला, खरसावां, पलामू, देवघर सहित लगभग सभी जिलों में शाम में मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी है इसके इलावा आसमान में हल्के बादल भी छाए रहेंगे।