logo

पटना में 12 थानेदार किए गए इधर से उधर, जानें, कौन कहां गए ?

1168news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना
बिहार में विधानसभा चुनाव करीब है। ऐसे में तबादलों का दौर भी जारी है। राजधानी पटना के 12 थानेदारों को इधर से उधर किया गया है। SSP ने ट्रांसफर पोस्टिंग के पीछे का कारण कानून व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त करना बताया है। आइए जानते हैं कि कौन थानेदार पहले कहां थे और अब कहां गए हैं। उनकी जगह पर कौन आए हैं और किनकों शंटिंग में डाला गया है। 

इन्हें बनाया गया यहां का इंचार्ज
गर्दनीबाग थानाध्यक्ष सुनील कुमार को कोतवाली थाना का प्रभारी बनाया गया है। गौरी शंकर गुप्ता को चौक थाना का प्रभारी बनाया गया है। मुकेश कुमार पासवान को बाइपास थाना का इंचार्ज बनाया गया है। शेर सिंह यादव को सुल्तानगंज थाने का जिम्मा दिया गया है। राजेश्वर प्रसाद को रामकृष्णानगर का थानेदार बनाया गया है। रंजीत वत्स को गांधी मैदान थाना का इंचार्ज बनाया गया है।

श्रीकृष्णा पुरी थानाध्यक्ष बने सतीश सिंह
सतीश कुमार सिंह को श्रीकृष्णा पुरी थानाध्यक्ष बनाया गया है। चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता थानाध्यक्ष सचिवालय, अरुण कुमार थानाध्यक्ष गर्दनीबाग बनाया गया है। इनके अलावा अजीत कुमार साहा थानाध्यक्ष दानापुर, अशोक कुमार सुमन थानाध्यक्ष यातायात गांधी मैदान, बद्री प्रसाद मंडल अंचल पुलिस निरीक्षक बाढ़, मोहम्मद इरशाद अहमद अंचल पुलिस निरीक्षक हाथीदह बनाया गया है।  

इन्हें शंटिंग में डाला गया
इसके साथ ही रामशंकर सिंह को कोतवाली थानाध्यक्ष से हटाकर पुलिस केंद्र भेजा गया है। राजेश कुमार सिन्हा को दानापुर थानाध्यक्ष से हटाकर पुलिस केंद्र पटना भेजा गया है। मनोज कुमार सिंह को राम कृष्णा नगर थानाध्यक्ष से हटाकर पुलिस केंद्र भेजा गया है।