logo

सोशल मीडिया में वायरल है कैप्टन कूल की ये तस्वीर, जानिए! इसमें क्या है खास

10780news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

सोशल मीडिया पर इन दिनों कैप्टेन कूल धोनी की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर वे अपने दोस्तों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस फोटो में धोनी अपने दोस्त सीमंत लोहानी के साथ दिख रहे हैं। धोनी और सीमंत साथ में खाना खा रहे हैं। साथ ही धोनी के एक और दोस्त भी बैठे हैं। वहीं तस्वीर में एक ख़ास बात यह है कि धोनी के पीछे एक विंटेज कार नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि धोनी ने रोल्स रॉयस की एक विंटेज कार खरीदी है। 

साक्षी को कार गिफ्ट किया गया  
धोनी की आए दिन कोई ना कोई तस्वीर वायरल होती रहती है। उनका गाड़ियों से लगाव किसी से छिपा नहीं है। उनके बाइक और कार कलेक्शन को लेकर हमेशा ही चर्चा होती रहती है। हाल में धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें धोनी की विंटेज कार का कलेक्शन नजर आ रहा था। इसके बाद इसी महीने धोनी ने शादी की अपनी 11वीं सालगिरह पर साक्षी को एक विंटेज कार गिफ्ट की। धोनी ने इसी महीने 7 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके धोनी अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते नजर आते हैं। 

परिवार के साथ समय बिता रहे 
महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर फैमिली और दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं। अभी फिलहाल वह रांची में सिमलिया स्थित फ़ार्म हाउस में छुट्टियां मना रहे हैं। इससे पहले वो हिमाचल प्रदेश की वादियों में अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाते नजर आये थे। उस वक़्त भी उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी। जहां वह एक वुडेन से बने रेस्त्रां में दिख रहे थे जिसमें पेड़ को बनचाने की बात लिखी गयी थी और वह रेस्त्रां खुद पूरी तरह से जगल की लकड़ियों से बना था। उस तस्वीर और कैप्शन को लेकर धोनी को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी ट्रोल किया था।