logo

डायन बताकर 50 वर्षीय महिला की हुई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

6239news.jpg
द फॉलोअप टीम, चाईबासा:
पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटा नगरा थाना क्षेत्र में 2 मार्च को गांव के ही 4 लोगों ने डायन का आरोप लगाकर  50 वर्षीय महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया है। 2 दिन बाद जंगल से महिला का आधा जला हुआ शव बरामद हुआ था। 

एक आरोपी फरार 
इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटना के बाद गांव छोड़कर फरार हो गए थे। मृतक महिला के पति ने इस मामले की शिकायत थाने में की थी। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठन कर मामले जांच शुरू की गई। जांच में महिला का शव जंगल से बरामद किया गया।  पुलिस और सीआरपीएफ  के जवानों ने इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी गोमा गगराई, लखन चम्पिया, गांदी चम्पिया को गिरफ्तार किया है। अभी भी एक आरोपी सुखराम गगराई गांव से फरार है।