logo

ब्रेकिंग: श्रीनगर में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, 2 गंभीर रूप से घायल

ब्रेकिंग: श्रीनगर में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, 2 गंभीर रूप से घायल
द फॉलोअप टीम, श्रीनगर: 
जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने फिर से सिर उठाना शुरू कर दिया है। बुधवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया। आतंकियों ने जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके लवेपोरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया।
आईजी कश्‍मीर विजय कुमार ने बताया कि हमले में 2भारतीय  जवान शहीद हो गए हैं। 

वहीं सीआरपीएफ के पीआरओ ने जानकारी दी है कि हमले में 2 जवान घायल भी हुए हैं। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने जैश-ए मोहम्मद के कमांडर को मार गिराया था। हालांकि बुधवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हुये हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।