logo

UP Election : योगी कैबिनेट में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत तीन विधायकों ने भाजपा को कहा अलविदा

swami_wth_akhilesh.jpg

द फॉलोअप टीम, लखनऊ:
चुनाव की घोषणा होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में सियासी भगदड़ मचनी शुरू हो गई है। आज की सबसे बड़ी खबर है कि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ ओबीसी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद और पार्टी सदस्यता  से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।

 

 

 

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी है।

 

सपा का थामा दामन
मौर्य के बाद तो भाजपा छोड़ने वालों की क़तार ही लगइ गई है। तीन और विधायकों के भाजपा  त्यागने की खबर है। इनमें कानपुर देहात से भाजपा विधायक भगवती सिंह सागर, बांदा के तिंदवारी से भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति और शाहजहांपुर से तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा के नाम शामिल हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य और  रोशनलाल वर्मा ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। दूसरे विधायकों के भी सपा में जाने की चर्चा तेज है।

 

 

चार और विधायक छोड़ सकते हैं भाजपा
सियासी गलियारे की खबर को यदि सच माना जाए तो भाजपा के चार और विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। इनमें ममतेश शाक्य, विनय शाक्य, धर्मेन्द्र शाक्य ओर नीरज मौर्य का नाम चल रहा है। भाजपा छोड़ने के बाद रोशन लाल वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में उन लोगों की उपेक्षा हुई है। यूपी में भाजपा की नहीं अधिकारियों की सरकार चल रही है। रोशनलाल वर्मा ने मंत्री सुरेश खन्ना पर भी उपेक्षा का आरोप लगाया। एनसीपी प्रमुख शरद पवार का दावा है कि सपा में 13 विधायक शामिल होने जा रहे हैं।