logo

हजारीबाग: 3 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, प्रत्येक पर था 1 लाख रुपये का ईनाम

10587news.jpg
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग:

हज़ारीबाग पुलिस को बडी कामयाबी मिली है। जिले में तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रत्येक नक्सली पर 1 लाख रुपये का ईनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले तीन नक्सलियों में 2 महिला नक्सली है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने बताया कि ये हमारे लिए बड़ी कामयाबी है। 



पुलिस ने तीनों का मुख्यधारा में किया स्वागत
पुलिस अधीक्षक एस कार्तिक ने बताया कि झारखण्ड सरकार के आत्मसमर्पण एवम पुनर्निवास नीति नई दिशा एक नयी पहल है। इसके तहत माओवादी के तीन सक्रिय सदस्य ने आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वाले में एक लाख के ईनामी नक्सली उषा किशकु उर्फ उषा संथाली, नागेश्वर गंझू , सरिता सोरेन शामिल हैं। पुलिस ने इन तीनों का मुख्यधारा में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हमारी अपील है कि बाकी लोग भी हिंसा का रास्ता त्याग कर मुख्यधारा में आयें।