logo

भारत में टीका उत्सव का आगाज! देश के इन बड़े शहरों में कैंप लगाकर लोगों की दी गयी वैक्सीन

भारत में टीका उत्सव का आगाज! देश के इन बड़े शहरों में कैंप लगाकर लोगों की दी गयी वैक्सीन
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारत में आज से टीका उत्सव की शुरुआत हो गयी। वैक्सीनेशन अभियान को रफ्तार देने और लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करने के लिये 11 अप्रैल से टीका उत्सव मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग शहरों में लोगों ने इस टीका उत्सव में भाग लिया और कोरोना वैक्सीन का पहलाज डोज लगवाया।
 
रांची में मनाया गया टीका उत्सव
झारखंड की राजधानी रांची में भी टीका उत्सव मनाया गया है। रांची के अशोक नगर में एक टीकाकरण केंद्र के बाहर एक लोगों की भीड़ उमड़ी। लोग यहां टीका लगवाने के लिये जुटे थे। यहां लोगों का स्वागत के लिये तैयारी की गयी थी। केंद्र को गुलाबी गुब्बारों से सजाया गया था। कार्पेट भी बिछाया गया था ताकि लोगों का स्वागत किया जा सके।
 
पटना में भी मना टीका उत्सव
जानकारी के मुताबिक वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत आयोजित टीका उत्सव 14 अप्रैल तक जारी रखा जायेगा। केरल में भी टीका उत्सव मनाया गया। केरल के तिरुवनंतपुरम के पेरोकारडा में एक जिला अस्पताल में लोग टीका लगवाने पंहुचे। बिहार की राजधानी पटना के गार्डिनर हॉस्पिटल में भी टीका उत्सव मनाया गया। हॉस्पिटल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाते हुये लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। यहां कई काउंटर बनाया गया था।