logo

1400 पेट्रोल पंप में लटका ताला, शाम 6 बजे के बाद होगा हड़ताल खत्म...क्या है मांगें 

16299news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
झारखंड में आज 1400 पेट्रोल पंप पर ताला लटका रहेगा।  झारखंड डीलर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को एक दिन का हड़ताल किया है।  किसी भी पेट्रोल पंप में आज लोग डीजल, पेट्रोल और CNG गैस की खरीद नहीं कर पाऐंगे।  झारखंड पेट्रोल पंप डीलर्स एसिसोएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि हड़ताल शाम 6 बजे के बाद खत्म होगा। फिर लोग पेट्रोल डीडल की खरीद कर पाऐंगे। इस हड़ताल से करीब 10 करोड़ का नुकसान होगा। 


लोगों को हो रही परेशानी 
अशोक सिंह ने का कहना है  कि एसोसिएशन पिछले 15 दिनों से VAT कम करने की मांग कर रहा है। इससे सरकार को भी फायदा है लेकिन सरकार, एसोसिएशन की बात पर ध्यान नहीं दे रहा है। आज पेट्रोल पंप बंद होने से लोग परेशान हो रहे है। चुंकि लोगों को पहले से इस हड़ताल की जानकारी थी इसलिए लोगों ने पहले ही पेट्रोल का जुगाड़ बैठा लिया था। सोमवार की शाम पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई थी।


क्या है एसोसिएशन की मांग 


कम हो वैट
एसोसिएशन मांग कर रहा है कि राज्य में VAT की दर को 22% से घटाकर 17% कर दी जाए। मांग है कि बंगाल और बिहार में VAT 17% से कम है। इसलिए राज्य के बड़े ग्राहक वहां से तेल ले रहे हैं। अगर यहां भी वैट कम होता है तो उन ग्राहको की वापसी हो जाएगी। अशोक सिंह ने बताया कि विभिन्न विभागों का लगभग 35-40 करोड़ रुपए का बकाया है। इसका अविलंब भुगतान किया जाए। साथ ही बकाया भुगतान का एक रुटीन फिक्स कर दिया जाए कि 15 दिन के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। अगर इससे ज्यादा देरी होती है तो बैंक से लगने वाले चार्ज का भुगतान भी विभाग करेगा। 


सरकार को 600 करोड़ का होगा फायदा 
अशोक सिंह ने बताया  कि VAT कम होने से सरकार को 646.20 करोड़ रुपए का फायदा होगा। एसोसिएशन की तरफ से ये दावा किया गया है कि अगर सरकार को एक रुपए का भी घाटा नहीं होगा