logo

जवाद के वजह से हो सकती है बारिश, प्रभाव खत्म होते ही मौसम साफ हो जायेगा

15794news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
राजधानी रांची में सुबह से ही धूप खिली है, हल्की हवा के साथ  ठंड भी है। राज्य में शनिवार देर शाम चक्रवात जवाद प्रवेश कर गया। रविवार को पूरे झारखंड में बादल छाए रहे और दिन में ठंड का एहसास होता रहा। रात में रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई । सोमवार को तेज बारिश की आशंका है । मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि सोमवार 6 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी।

आज ही चक्रवात का असर दिखेगा 
अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के दक्षिणी हिस्से के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। बंगाल की खाड़ी में जवाद चक्रवात प्रवेश कर चुका है इसका सबसे ज्यादा असर सोमवार को ही दिखेगा। इससे दिन का तापमान गिरेगा क्योंकि बारिश की वजह से ठंड बढ़ेगी।  रात के तापमान में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं होगा। 

कल से असर खत्म हो जाएगा 
रात में ठंड का असर कम होगा मौसम विज्ञान केंद्र की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार 7 दिसंबर से रांची सहित पूरे झारखंड में चक्रवात का असर खत्म हो जाएगा और दिन में धूप निकलेगी।