logo

बहुत जल्द सड़कों से हटा दिया जाएगा प्लाजा, टोल देना ही पड़ेगा

बहुत जल्द सड़कों से हटा दिया जाएगा प्लाजा, टोल देना ही पड़ेगा
द फॉलोअप टीम, नई दिल्ली:
देश के नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर पहले आई कि सड़कों से टोल प्लाजा हटा दिया जाएगा। जब खबर की गहराई में पहुंचे तो पता चला प्लाजा ही सिर्फ हटाया जाएगा, लेकिना टोल तो वाहनों से लिया ही जाएगा, महज उसकी प्रकृति बदल जाएगी। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में बताया कि सरकार एक साल के अंदर सभी टोल प्लाजा को खत्म करने की योजना पर काम कर रही है। टोल कलेक्शन के लिए नया GPS सिस्टम शुरू किया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में गडकरी ने बताया
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बोल रहे थे। बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने गढ़मुक्तेश्वर के पास सड़क पर नगर निगम की सीमा में टोल प्लाजा होने का मुद्दा उठाया था। गडकरी ने बताया कि पुरानी सरकारों ने अन्यायपूर्ण ढंग से शहर के पास टोल बनाए गए थे। हमारी सरकार एक साल के भीतर देश के सभी टोल को खत्म कर देगी। टोल प्लाजा खत्म होने के बाद GPS के जरिए टोल की वसूली होगी।

अब इस तरह होगी टोल की वसूली
गडकरी ने बताया कि सड़क की एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर कैमरे लगे होंगे। दोनों जगह पर आप कैमरे में कैद कर लिए जाएगे। जितना यात्री करेंगे सिर्फ उतना ही टोल कटेगा। आपको कहीं पर भी रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। GSP सिस्टम नई गाड़ियों में लगकर आ रहा है। पुरानी गाड़ियों में GPS फ्री में लगाया जाएगा। अभी टोल की मौजूदा व्यवस्था में चोरियां भी बहुत होती थीं।