logo

29 दिसंबर को चक्रधरपुर मंडल में बाधित रहेगी रेल सेवा, ये है वजह

16467news.jpg

द फॉलोअप टीम, पश्चिमी सिंहभूम: 

दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में एक दिन का ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसकी वजह से कुछ ट्रेनें इस अवधि के दौरान प्रभावित रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 

पूरे 6 घंटे तक बाधित रहेगी रेल सेवा
नये आदेश के मुताबिक चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबाम्बो से चक्रधरपुर स्टेशन के बीच एलएचएस की लाउंचिेंग होने वाली है। ऐसे में 29 दिसंबर को 1 दिन का ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। ये ब्लॉक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लिया जायेगा। इसका मतलब ये हुआ कि पूरे 6 घंटे तक ट्रेन सेवा बाधित रहेगी। अप और डाउन लाइन की कई ट्रेनें प्रबावित होंगी। 

निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन बाधित
हावडा से चलकर टिटलागढ़ को जाने वाली 12871 इस्पात एक्सप्रेस 29 दिसंबर के दिन टाटानगर तक चलेगी और यही रैक वापस 12872 के रूप में टाटा से हावडा के लिए रवाना होगी।
इसके अलावा टिटलागढ़ से चलकर हावडा को जाने वाली 12872 इस्पात एक्सप्रेस 29 दिसंबर के दिन राउरकेला तक चलेगी और फिर यही रैक 12871 बनकर राउरकेला से टिटलागढ़ के लिए रवाना होगी।
वहीं, 12871 टाटा से राउरकेला और 12872 राउरकेला से टाटानगर स्टेशन के बीच 29 दिसंबर के दिन उक्त ट्रेन का परिचालन बंद रहेगा।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से चलकर हावडा को जाने वाली 12261 सीएसटीएम हावडा दुरंतो एक्सप्रेस 28 दिसंबर के दिन पावर ब्लॉक के कारण 35 से 45 मिनट तक ठहराव करना पड सकता है।
टाटानगर से राउरकेला और राउरकेला से टाटानगर के बीच चलने वाली स्टाफ शटल ट्रेन 29 दिसंबर को पूरी तरह से बंद रहेगी।