logo

झारखंड सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग बंद, 21 पुलिस कर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव 

16928news.jpg

द फॉलोअप टीम, हजारीबागः
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखंड सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पदमा में पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग बंद कर दी गई है। संस्था के एसपी किशोर कौशल पूरे परिवार सहित पॉजिटिव पाए गये हैं। एसपी पदमा आवास में ही होम कोरेंटिन में हैं। साथ ही  21 पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव निकल गये। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर 15 दिनों के लिए प्रशिक्षण बंद कर दिया गया है। 

एसपी किशोर कौशल ने दूरभाष पर बताया कि उनकी पत्नी, बच्चे सभी कोरोना पॉजिटिव है। इसके बाद सात जनवरी को रांची मुख्यालय से आदेश जारी किया गया था कि मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए सभी तरह का ऑफलाइन प्रशिक्षण बंद कर दिया जाये। आदेश मिलते ही आठ जनवरी को पदमा सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 1200 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को उनका पैतृक जिला वापस भेज दिया गया है।


 

बाहरी लोगों के प्रवेश में रोक 
सब इंस्पेक्टर द्वारिका नाथ ठाकुर ने बताया कि सभी तरह के कार्य बंद हैं।  भवनों को सैनेटाइज किया जा रहा है। संस्था में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक है। बरही अनुमंडल अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मियों को बुला कर कोरोना जांच की जा रही है। संस्था के सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को टीका लग चुका है।