द फॉलोअप डेस्क
गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने सिसई रोड में सड़क किनारे स्थित पेड़ों की कटाई और छँटाई का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा बढ़ाने, यातायात को सुगम बनाने और रात्रि में दृश्यता सुधारने के उद्देश्य से की गई।
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सड़क के दोनों ओर पेड़ों की अत्यधिक बढ़ी हुई डालियाँ यातायात में बाधा पैदा कर रही थीं। छँटाई के बाद अब मार्ग अधिक सुव्यवस्थित दिखेगा और स्ट्रीट लाइट की रोशनी भी समान रूप से सड़क पर पड़ेगी। इससे रात्रि में वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए आवागमन अधिक सुरक्षित होगा तथा दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। उन्होंने बताया कि घनी टहनियाँ बड़े वाहनों की आवाजाही में भी अवरोध उत्पन्न कर रही थीं, जिसके कारण कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी। पेड़ों की सफाई और छँटाई के बाद अब सिसई रोड पर यातायात का प्रवाह अधिक सहज और निर्बाध रहने की संभावना है।
.jpeg)