logo

इस तस्वीर पर क्यों ट्रोल हो गये धोनी! यूजर्स ने लिखा- सिगरेट कंपनी ने कैंसर हॉस्पिटल खोला है

10153news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाते ही लोगों का दिल खुश हो जाता है। लोग उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते है। अच्छे-अच्छे कमेंट करते है। इस बार धोनी की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया। लोग इस तस्वीर को ट्रोल कर रहे हैं। धोनी की तस्वीर पर एक ऐसा कैप्शन है जिसे देख लोग भड़क उठे है। आइये बताते है क्या है ऐसा इस तस्वीर में जो लोगों ने इतना बवाल मचा रखा है। 


चेन्नई सुपर किंग्स ने पोस्ट की तस्वीर 
दरअसल माही की एक फोटो आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इसमें वो एक लकड़ी के पलैंक के पास खड़े हैं। उसपर लिखा है ‘PLA NT TREES SAVE FORESTS’, इस फोटो का कैप्शन पेज ने दिया है, अपने विचारों का बीज बो रहे हैं थाला।’ इस फोटो के पोस्ट होते ही लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। यह तस्वीर है तो बहुत खूबसूरत लेकिन इसमें बुराई क्या है। दरअसल लोगों को इस बात की हैरत हो रही है कि एक ओर तो लकड़ी की बड़ी सी तख्ती पर लिखा है, ‘पौधे लगाओ जंगल बचाओ’, वहीं ये पूरा का  का पूरा स्पेस ही जंगल की लकड़ियां काटकर बनाया गया है। 

हिमाचल प्रदेश में हैं महेंद्र सिंह धोनी
यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के मीणा बाग होम (Meena Bagh Home) की है। हालांकि इस इस फार्महाउस के ऑनर ने बताया कि उन्होंने इसे वेस्ट लकड़ियों से बनाया है जो जलाने के काम में आती है। हालांकि उनकी दलील लोगों के गले नहीं उतर रही। लोगों ने कहा कि ये कैसा पर्यावरण प्रेम है कि पहले लकड़ी काट दो। उससे कॉटेज बना दो और उस पर लिख दो कि सेव ट्री। 

अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं लोग
कई लोग  इस तस्वीर पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने लिखा है कि माही भाई ने दिल तोड़ दिया। किसी ने लिखा है कि बेहतर की उम्मीद थी। किसी ने कैप्शन में लिखा है कि सिगरेट की कंपनी ने कैंसर का हॉस्पिटल बनवा दिया है। कुछ लोगों ने इस तस्वीर में हाहा वाली इमोजी डाली है। बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ हिमाचल में छुट्टियां मना रहे हैं। बीते दिनों हिमाचली टोपी पहने उनकी कई तस्वीरें दिखी थीं।