logo

इरफान ने निशिकांत पर साधा निशाना! कहा- मालगाडी़ में बिठाकर भागलपुर भेज देंगे

9876news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के बीच फिर से ट्विटर वॉर शुरू हो गया है। इरफ़ान अंसारी ने निशिकांत दुबे को मालगाड़ी से दिल्ली रवाना करने की बात कही है वहीं बीजेपी संसाद निशिकांत दुबे भी पीछे नहीं रहे।  उन्होंने भी पलटवार करते हुए इरफान को पाकिस्तान भेजने की बात कही। 



क्या लिखा इरफ़ान अंसारी ने 
बुधवार को इरफ़ान अंसारी अपने ट्वीट में बीजेपीसांसद निशिकांत दुबे पर निशाना साधते हुए लिखते है "निशिकांत बयान को भी नहीं समझते। झूठ की बुनियाद पर बना महल ज्यादा दिन नहीं टिकता। मालगाड़ी आपके लिए तैयार है। बस इंतजार कीजिए 2024 का। सही सलामत आपको भागलपुर होते हुए दिल्ली या आपके अपने घर रवाना कर दूंगा।" इस ट्वीट में स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस तरह इरफ़ान, निशिकांत दुबे को मालगाड़ी में बिठाकर भालपुर भेजने की धमकी दे रहे है। वो निशिकांत को 2024 का इंताज करने को भी कह रहे है क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव है। 



इरफान के ट्वीट पर निशिकांत का जवाब
इरफ़ान के ट्वीट के बात निशिकांत दुबे भी चुप नहीं रहे और उन्होंने भी इरफ़ान को पाकिस्तान भेजने की बात कह डाली। वह लिखते है "इस हिसाब से आपको पाकिस्तान भेजना चाहिए। साल 1947 में देश का बँटवारा हो गया हिन्दू व मुस्लिम के नाम पर। यहां तो केवल राज्य बंटा है"

पहले भी टकरा चुके हैं निशिकांत और इरफान
बता दें की इससे पहले भी निशिकांत और इरफ़ान के बीच ट्वीटर पर विवाद होता आया है। मधुपुर उपचुनाव के परिणाम घोषित होने वाले दी भी इरफ़ान ने निशिकांत से भागलपुर रवाना होने की बात कही थी। इरफ़ान ने लिखा था महागठबंधन 13 वां राउंड में करीब 14000 वोट से आगे। कहां गए जी। लगता है हमसफ़र पकड़ लिए भागलपुर के लिए। 

निशिकांत और इरफान का ट्विटर वॉर जारी
वहीं मधुपुर उपचुनाव के वक़्त ही जब इरफ़ान अंसारी बैधनाथ धाम में पूजा केरने मंदिर गए थे तो उस वक़्त भी निशिकांत ने इरफ़ान पर जमकर हमला बोला था। इस तरह से निशिकांत दुबे और इरफ़ान अंसारी का कभी ऑनलाइन तो कभी ऑफलाइन विवाद होता ही रहता है। देखना दिलचस्प होगा कि ये विवाद कहां खत्म होता है।