logo

मछली पकड़ने के लिए लगी तार में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से 2 मासूमों ने गंवाई जान

13205news.jpg

द फॉलोअप टीम, पलामू: 

पलामू में करंट की चपेट में आने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 5 वर्षीय गुंजन कुमार और 3 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में की गई। घटना पलामू जिला के पांकी प्रखंड अतंर्गत आसेहार पंचायत के कुसडी गांव की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गांव के तालाब में गौतम सिंह और बसंत सिंह द्वारा मछली पकड़ने के लिए करंट का इस्तेमाल किया जा रहा था। 

मछली पकड़ने के लिए लगाया था करेंट वाला तार
मिली जानकारी के मुताबिक गांव के तालाब में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आकर दोनों बच्चों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि हादसा होते ही मछली पकड़ने वाले सभी युवक भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। 

पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया शव
घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बच्चों के शवों का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर भिजवाया। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।