logo

तेजस्वी यादव का दो दिनी झारखंड दौरा 18 सितम्बर से, बन रहे 31 तोरण द्वार

12903news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव 18 सितम्बर को दो दिवसीय झारखण्ड दौरे पर आ रहे हैं। यह जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने दी है। बताया कि उनके स्‍वागत की तैयारी को लेकर युवा राजद में अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।  मौके पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार, अनीता यादव, राजद महिला इकाई अध्यक्ष पुनेंंदू यादव, मीडिया प्रभारी अंजल किशोर सिंह आदि  भी उपस्थित थे।

 

जोरदार स्वागत की तैयारी में है राजद
तेजस्वी यादव का स्वागत राजधानी रांची में झारखंडी रीति रिवाज ढोल, नगाड़ा, ताशा, बाजा तथा छऊ नृत्य से किया जायेगा। उनके दौरा की पूरी डिटेल्‍स राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने प्रेस से साझा की। जिसके मुताबिक जन नायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर तेजस्वी यादव सबसे पहले माल्यार्पण करेंगे तथा बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ-साथ अल्बर्ट एक्का चौक पर परमवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेंगे। उनके स्वागत के लिये 31 तोरण द्वार झारखंड के महापुरुषों के नाम से बनाए जा रहे हैं।

 

 

तेजस्वी के झारखंड दौरे की ये है वजह
तेजस्वी यादव के दो दिवसीय यात्रा का मुख्य मकसद है, झारखण्ड में राजद के संगठन को नए सिरे से मजबूत करना। संगठन को जमीनी स्तर  से मजबूत करने के लिए 26  सितम्बर को पलामू के छतरपुर में राजद के द्वारा विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भी रखा गया है। जाहिर है राजद पार्टी से दूर हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं को नए सिरे से जोड़ने की कोशिश में है। कहा ये भी जा रहा है कि झारखंड के हर जिलें में राजद के कार्यकर्ताओं को बड़े स्तर पर जोड़ने की योजना है। रांची में राजद के प्रदेश कार्यालय में ये बात भी सामने आयी कि बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव रांची में हर महीने 2 दिन प्रवास पर भी रहेंगे ताकि झारखंड में राजद के कार्यक्रमों में खुद शामिल हो सकें।