logo

अफीम के धंधेबाजों और तस्करों के बिछाए मौत के जाल में फंंसे दो बेकसूर, गंवाया अपना एक पैर

4779news.jpg
द फॉलोअप टीम, चतरा:
वशिष्टनगर थाना क्षेत्र और राजपुर थाना क्षेत्र के दो बेकसूर बेकार में ही अफीम तस्करों के बिछाये जाल मे फंस गए। चतरा पुलिस अफीम फसल नष्ट करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। पुलिस के अभियान से धंधेबाज और तस्कर काफी परेशान हैं। जिस वजह से वह पुलिस के अंदर डर पैदा करने की तरकीब लगा रहे हैं। दरअसल जहां अफीम की खेती की गयी है, उसके आसपास में जमीन के नीचे भारी मात्रा में बम बिछाया गया है,  ताकि पुलिस वाले जब आये तो यह बम विस्फोट हो जाए और पुलिस की जान चली जाए। उनके भीतर डर पैदा हो। पुलिस का दोबारा उस क्षेत्र में जांच के लिए ना जाए। हालांकि अभी तक इनके जाल में पुलिस तो नहीं फंसी है, परन्तु दो बेकसूर लोग इनके बिछाए जाल में जरूर फंस गए। दोनों ने अपना-अपना एक-एक पांव भी गवां दिया। बम विस्फोट की पहली घटना वशिष्टनगर थाना क्षेत्र और दूसरी घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। 

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल 
तस्करों के जालसाजी के बाद भी पुलिस लगाकर अफीम के खेतों पर जा कर फसल को नष्ट कर रही है। घायलों को पुलिस के जवानों ने अस्पताल पहुंचाया और उनकी जान भी बचायी। .एसपी ऋषभ कुमार झा ने कहा कि नशे के धंधेबाजो को कामयाब नहीं होने दिया जाए।