logo

मुखिया से लेवी लेने आए दो नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़े

2546news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू : 
रामगढ़ थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के दो सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। उनके हथियार पुलिस ने जूमत कर लिए हैं। जानकारी के मुताबिक दोनो नक्सली मुखिया से लेवी लेने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

रामगढ़ थाना को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के सदस्य बांसडीह खुर्द के मुखिया से लेवी वसूलने आ रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। सर्च अभियान के क्रम में पुलिस बांसडीह में कोयल नदी के पुल के पास दोनों गिरफ्तार हुए। पुलिस को पूछताछ के दौरान उनके पास हथियार मिले थे। 

ये हुए गिरफ्तार -
गिरफ्तार नक्सली डब्ल्यू सिंह और अखिलेश सिंह रामगढ़ थाना क्षेत्र के उलमान के रहने वाले हैं। सर्च अभियान में चैनपुर इंस्पेक्टर राजीव रंजन साहू, थाना प्रभारी आशीष खाखा शामिल थे. छापेमारी टीम का एसडीपीओ मेदिनीनगर के विजय शंकर ने किया था।