logo

झारखंड-ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र से पीएलएफआइ के दो सदस्य गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

1365news.jpg
द फॉलोअप टीम, सिमडेगा
झारखंड-ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र रायबोगा के कादोबहाल से उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के दो सदस्यों को ओड़िशा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उग्रवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और लेवी की राशि बरामद की गयी है। गिरफ्तार सदस्यों में पीएलएफआइ के राजू किंडो और सनमुनू साहू शामिल हैं। 

सुंदरगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
ओड़िशा की सुंदरगढ़ पुलिस ने बताया कि रायबोगा थाना क्षेत्र के कदोबाहल में पीएलएफआइ के सदस्यों के होने की सूचना सुंदरगढ़ पुलिस को मिली थी। इसी सूचना पर गुरुवार की देर रात बिरमित्रपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने छापामारी की और राजू किंडो तथा सनमुनू साहू को गिरफ्तार किया। 

कई हथियार और लाखों रुपये बरामद
पकड़े गये लोगों के पास से सात पिस्टल, एक कारबाइन, दो कारतूस और चार लाख 81 हजार नकद बरामद किया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गये लोगों का आपराधिक इतिहास सिमडेगा जिले से भी है। दोनों अपराधी पूर्व में आपराधिक संगठन पहाड़ी चीता के लिए भी काम करते थे। सिमडेगा क्षेत्र में इनकी आपराधिक गतिविधियों से ग्रामीण क्षेत्र के लोग डरे-सहमे रहते थे। अब लोगों ने राहत की सांस ली है।