logo

धनबाद : अखाड़े में तब्दील हुआ महिला थाना, प्रेम विवाह का है पूरा मामला 

d3354be4-88ad-42fb-b06d-7f9e53dad12d.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबादः
धनबाद का महिला थाना मंगलवार को अखाड़ा बनता दिखा। यहां दो पक्ष आपस में भिड़ गये और जमकर मारपीट करने पर उतारू हो गये। मामला प्रेम विवाह का है। इसमें लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि प्रेमी ने बहला फुसलाकर उनके गहने हड़प लिये हैं। इस आरोप के बाद लड़की अपने पति के बचाव में उतर आई। उसने मायकेवालों को कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को बमुश्किल मारपीट होने से रोका।  फिलहाल पुलिस शिकायत की जांच कर रही है। मामला जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा का है। 


 

पति के बचाव में उतरी पत्नी 
इधर परिजनों की थाने में शिकायत की जानकारी के बाद पूजा अपने पति और ससुराल के लोगों को लेकर महिला थाने पहुंच गई। महिला थाने में आकाश और पूजा को साथ देख कर पूजा के परिजन आक्रोशित हो गए।  आकाश के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। पूजा के परिजनों ने महिला थाना में जमकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने सबको शांत किया। पूजा भी पति के बचाव में उतर गयी। उसने पुलिस से कहा उसका पति निर्दोष है। उसके मायके वाले जो आरोप लगा रहे हैं, वो गलत है। पूजा ने कहा कि परिवार के लोग शादी पर राजी नहीं हैं। 


 

पांच साल से था प्रेम प्रसंग 
पूजा और आकाश का पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन पूजा के घर वाले राजी नहीं थे। 5 जनवरी को पूजा ने अपनी मर्जी से आकाश से शादी कर ली। पूजा के परिजनों ने आकाश के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दे दी। परिजनों  का आरोप है कि आकाश सबकी गैरहाजरी में आकाश पूजा को घर से बहला फुसलाकर भगा ले गया। घर मे रखे 50 हजार के गहने और अन्य जरूरी कागजात भी लेकर चला गया।