logo

2 अलग-अलग हादसों में 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत, दुपट्टा बना दुर्घटना की वजह

12652news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:

कोल्हान प्रमंडल के दो अलग-अलग जिलों में सड़क हादसे में 3 महिलाओं की जान चली गई। पहली घटना जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव के पास हुई।  यहां सुबह 8 बजे सड़क हादसे में रानी कुमारी (32) की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक से अपने मायके से ससुराल जा रही थी। दोमुहानी नया पुल के पास महिला का दुपट्टा बाइक के चेन में फंस गया था।

दुपट्टा में चेन फंसने से महिला की मौत
बताया जा रहा है कि बाइक की चेन में दुपट्टा फंसने की वजह से महिला सड़क पर सिर के बल गिरी। महिला का हेलमेट गिर गया और उसे सिर में गहरी चोट आई। महिला को टीएमएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की एक 4 साल की बेटी और एक डेढ़ साल का बेटा है। हादसे में महिला की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। 

रामगढ़ में हादसे में महिला की मौत हुई
दूसरा सड़क हादसा रामगढ़ के गोला थाना के मगनपुर मरघटिया के पास हुआ। मृतक संजना मल्लिक की होंडा सिटी कार को एक एलपीजी ट्रक ने टक्कर मार दी। वो धनबाद में हिंदुस्तान यूनिलीवर में मार्केटिंग ऑफिसर थीं। कंपनी के काम से गोला से धनबाद लौटने के क्रम में ये हादसा हुआ। उनके साथ कार में सवार कोलकाता निवासी अनिर्बन चंदा की भी मौत हो गई।

संजना के आश्रितों को मदद का आश्वासन
गुरुवार को स्थानीय पुलिस की निगरानी में रामगढ़ पोस्टमार्टम हाउस में संजना और अनिर्बन का पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद संजना के परिजन उसके शव को चाईबासा ले जाया गया। रूंगटा माइंस ग्रुप ने संजना के परिजनों के हर संभव साथ देने की बात कही।