द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर :
कोरोना काल के दौरान लगी पाबंदियों के करीब एक साल बाद रेलवे बोर्ड ने टाटानगर हाेकर चलने वाली तीन ट्रेनों के परिचालन के लिए हरी झंडी दे दी है। शालीमार-उदयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन फिर शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है, जिसमे लाॅकडाउन के बाद पहली बार उदयनगर से यह ट्रेन 10 अप्रैल काे, जबकि शालीमार से 11अप्रैल अप्रैल काे पटरियों पर दुबारा दौड़ेगी। ट्रेन संख्या 09659 प्रत्येक रविवार को शालीमार से रात 8.20 बजे खुलेगी तो वहीं,मंगलवार काे सुबह 5.40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
स्पेशल ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी
बात करें ट्रेन नंबर 09660 उदयपुर-शालीमार स्पेशल ट्रेन की तो ये उदयपुर से प्रत्येक शनिवार रात 1 बजे खुलेगी और रविवार को सुबह 9.30 बजे शालीमार पहुंचेगी। इसके साथ ही ट्रेन में एक एसी 2-टीयर, तीन एसी 3-टीयर, सात स्लीपर और चार जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। यह ट्रेन सांतरागाछी, खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चंपा, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, कटनी मुरवारा, दमोह, सौगोर, बीना मालखेड़ी, गुना, बारां, कोटा हाेते हुए चलेगी।