logo

भतीजे की पत्नी के साथ चाचा ने भागकर की शादी, वीडियो वायरल कर दी जानकारी

16368news.jpg

द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:

गिरिडीह में एक चाचा ने अपने भतीजे की पत्नी से ही शादी कर ली। चाची और भतीजा इस शादी के विरोध कर रहे हैं। दोनों कानून के पास न्याय मांगने पहुंचे हैं। दोनों प्रेमी-प्रेमिका के सिर पर इश्क का भूत सवार है कि वह किसी की कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं। दोनों ने शादी का खुलासा एक वीडियो वायरल करके किया है। मामला गांवा थाना इलाके के पंडरिया की है। प्रेमी चाचा का नाम लालू प्रसाद यादव है। लालू की पत्नी संगीता देवी ने थाने में आवेदन दिया है। 

दिल्ली में हो गई दोस्ती
संगीता देवी ने बताया कि दस साल पहले उसकी शादी लालू से हुई थी। उसके दो पुत्र भी हुए। पहला पुत्र 4 वर्ष व दूसरा पुत्र 2 वर्ष का है लालू प्रसाद  दिल्ली में काम करते हैं। पत्नी ने बताया कि दिल्ली में रहते हुए ही उसके पति की दोस्ती  गांव के ही एक शादी-शुदा महिला से हो गई, लालू प्रसाद का प्रेम संबंध उस महिला के साथ चलने लगा। महिला का नाम रूपा देवी है। वह लालू यादव के भतीजे राहुल यादव की पत्नी है। जो उसकी रिश्ते में बहू लगती है। राहुल पत्नी के साथ दिल्ली में ही रह रहा था। दोनो का एक दूसरे घर आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान चाचा ने भतीजे की पत्नी के साथ प्रेम संबंध बना डाला।

14 दिसंबर को शादी कर ली
लालू और रूपा ने 14 दिसंबर को विवाह कर लिया। शादी से पहले वे दोनो 4 दिनों तक गायब थे। लालू ने ही वीडियो वायरल कर दूसरी शादी के बारे में बताया। उनके विवाह का वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।  आस-पड़ोस के लोगों ने लालू यादव से बात की तो लालू  ने कहा कि उसने रूपा देवी के साथ शादी कर लिया है और पहली पत्नी संगीता को अब नहीं रखेगा।

पत्नी ने थाने में लगाई न्याय की गुहार
संगीता देवी ने न्याय की गुहार लगाई है। राहुल भी यह बात पचा नहीं पा रहा है। सबने दोनों को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन लालू दूसरी पत्‍नी को छोड़ने को तैयार नहीं है। लालू की पहली पत्‍नी संगीता देवी परिजनों के साथ थाने पहुंचकर दूसरी शादी करने वाले अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। गांव और आसपास के लोग पुलिस से लालू और रूपा को पकड़कर लाने और संगीता को न्‍याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।