logo

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, झारखंड के प्रति केंद्र सरकार का रुख हमेशा सकारात्मक

4136news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस व इस्पात मंत्री माननीय धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि झारखंड प्रदेश के विकास के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर कैसे काम करें इस पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल से चर्चा हुई है। इसमें बोकारो स्टील प्लांट, टाटा उद्योग, सिंदरी फर्टिलाइजर प्लांट, प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा के तहत गैस पाइप लाइन सप्ला ई आदि विषय शामिल रहे। खासकर आयरन ओर माइंस के उत्पादन बढ़ाने को लेकर भी बातचीत हुई। कहा कि खनिज संपदा को लेकर उठाए गए कई सुधारवादी कदम का सबसे अधिक लाभ झारखंड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को मिलेगा। झारखंड के प्रति केंद्र सरकार का रुख हमेशा सकारात्मक रहा है। केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से रूबरू थे। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश और मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।

30 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा
झारखंड दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े और सबसे सस्ते टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। इस अभियान के तहत पहले चरण में 3 और दूसरे चरण में 27 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा। इस दौरे के दौरान झारखंड प्रदेश के विकास को लेकर राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। 

भाजपा नेताओं के बीच की सांगठनिक चर्चा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर धमेंद्र प्रधान ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री आदित्य साहू और डॉ प्रदीप वर्मा के साथ संगठनिक चर्चा की। प्रदेश कार्यालय में राकेश प्रसाद,हेमंत दास, सरोज सिंह,शिवपूजन पाठक,अविनेश  कुमार,सुमन कुमार,संजय जायसवाल, तारिक इमरान, शिवशंकर उरांव,किसलय तिवारी, अमरदीप यादव, आरती कुजूर, अनवर हयात, सोना खान, बड़ाइक, राजीव तिवारी, योगेंद प्रताप सिंह, रंजीत चंद्रवंशी, राजश्री जयंती, लक्ष्मी कुमारी और शोभा यादव आदि ने स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत
रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री  विधायक नवीन जायसवाल,