logo

जन आशीर्वाद यात्रा में केन्द्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का किया जाएगा स्वागत : सीपी सिंह

11794news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड के पूर्व स्‍पीकर,पूर्व मंत्री और रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत 17 अगस्त को मनन विद्या स्कूल जुमार पुल से लेकर हरमू प्रदेश भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह केन्द्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी वर्गो और क्षेत्र का सम्मान करते हुए मन्त्रीमंडल का विस्तार किया है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्‍वाास को उन्होंने चरितार्थ किया है। सीपी सिंह जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी बैठक में बोल रहे थे। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री सह जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी बहुत ही व्यवहारिक व स्वभाव कुशल महिला हैंं। उनके केन्द्रीय मंत्री बनने से झारखण्ड की एक महिला जनप्रतिनिधि को समुचित सम्मान मिला है, जो भाजपा में ही संभव है। कई सामाजिक संगठन स्वभाविक रूप से उनके स्वागत की तैयारी में अभी से लग गये हैं। प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि राँची महानगर ने अन्नपूर्णा देवी के केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार राँची आगमण पर भव्य तैयारी की रूप रेखा तैयार की है।

 

रांची में 20 जगहों पर किया जाएगा स्‍वागत

बैठक की अध्यक्षता करते हुये महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि जुमार पुल से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय के बीच लगभग 20 स्थानों पर अलग-अलग सामाजिक संगठन के लोग नवनियुक्त केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत करेंगे। महानगर भाजपा के सभी कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए  केन्द्रीय मंत्री का स्वागत करने वाले हैं। बैठक में राँची की मेयर आशा लकड़ा, महानगर प्रभारी मनोज सिंह, रामकुमार पाहन उपस्थित थे।

बैठक का संचालन महानगर महामंत्री बलराम सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन वरुण साहू ने किया। मौके पर डॉ सूर्यमणि सिंह, लक्ष्मी चन्द दीक्षित, गुरविंदर सिंह सेठी, सीमा पात्रा, माया सिंह सिशोदिया, मुनचुन राय, मुकेश मुक्ता, अरुण झा, लाल राजीव नाथ शाहदेव, राजू सिंह, जीतेन्द्र सिंह पटेल, जीतेन्द्र वर्मा,  नीरज सिंह, राकेश सिंह गुड्डू, गायत्री देवी, शौर्य पूजा सिंह, अनिता वर्मा, रोमित नारायण सिंह, लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, गोपाल सोनी और रामलगन राम आदि उपस्थित थे।