logo

झारखंड में खाली पदों को जल्दर भरा जाएगा, कार्मिक ने विभागों को किया रेस

3380news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
झारखंड सरकार अपने विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने का निर्णय लिया है। इस संबंध में दफतरी कार्यावाही तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते दिनों की एक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने का निर्देश कार्मिक को दिया, तो अब कार्मिक विभाग रेस हो गया है। कार्मिक सचिव अजय कुमार सिंह ने जेपीएससी द्वारा ली जाने वाली संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2017,  2018,  2019 और 2020 के अंतर्गत अधीनस्थ सेवाओं के रिक्त पदों की जानकारी सभी विभागों से मांगी है। 20 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिया हैं।

जनवरी के पहले सप्ताह में निकाला जाएगा विज्ञापन
कार्मिक सचिव ने बताया है कि जनवरी के पहले सप्ताह में नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। इस साल 28 फरवरी को झारखंड लोक सेवा आयोग अंतर्गत 2017, 2018 और 2019 के लिए आयोग ने एक विज्ञापन जारी किया था। हालांकि बाद में विज्ञापन में त्रुटियों को देखते हुए आयोग ने सभी अधियाचनाएं वापस ले ली थी।

इन-इन विभागों से मांगी है जानकारी
कार्मिक सचिव ने गृह कारा व आपदा प्रबंधन, योजना सह वित्त, सूचना एवं जनसंपर्क, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता, उत्पाद एवं मद्य निषेध, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार, नगर विकास एवं आवास, वाणिज्य कर विभाग को प्रधान सचिव को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है।

ऐसे होती है नियुक्तियां
झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा संयुक्त सैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के तहत झारखंड पुलिस सेवा, झारखंड प्रशासनिक सेवा, झारखंड कारा सेवा, झारखंड सूचना सेवा, झारखंड श्रम सेवा, झारखंड सहकारिता सेवा, झारखंड उत्पाद सेवा, झारखंड नियोजन सेवा, झारखंड निबंधन सेवा के लिए नियुक्तियां करती है।