logo

Vacancy : झारखंड में जल्द नौकरियां 10 हजार, अब बस कैबिनेट की मुहर का इंतज़ार

90d291d8-fd36-40a2-91cf-b01a557ed0cd.jpg

द फॉलअप टीम, रांचीः
झारखंड के युवाओं को रोजगार देने के लिए हेमंत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। नियुक्ति नियमावलियों में संशोधन के बाद विभिन्न विभागों में नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को होनेवाली राज्य कैबिनेट की बैठक में 10 हजार नौकरियां देने के निर्णय पर मुहर लगने की उम्मीद है। सरकार आम लोगों को राहत और रोजगार देनेवाले कई निर्णयों को जमीन पर उतारेगी और कैबिनेट में इससे संबंधित कई प्रस्ताव लायेगी। 


 

किस तरह की होंगी नौकरियां
सूत्रों के मुताबिक 19 जनवरी 2022 को होनेवाली कैबिनेट की बैठक के लिए कुल 40 प्रस्तावों को रखा जाना है। जिनमें रोजगार के अवसर मुहैया करानेवाले प्रस्ताव प्रमुख हैं। आपको बता दें कि माध्यमिक शिक्षक, प्लस टू शिक्षक और कई प्रकार की नौकरियों के लिए नियमावली को संशोधित किया जा चुका है। अब बस कैबिनेट से स्वीकृति की देर है। गौरतलब है कि अब तक जितनी नियमावली को स्वीकृत की गई है, उसके हिसाब से 10 हजार के करीब नौकरियों आने वाली हैं।


 

JPSC और JSSC  की कितनी वैकेंसी
पूर्व में जो नियमावलियां स्वीकृत हो चुकी हैं, उनके हिसाब से चार हजार नौकरियों के लिए कर्मचारी चयन आयोग और झारखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेजी जा चुकी हैं। लगभग ढाई हजार नियुक्तियों के लिए विज्ञापन भी निकल चुका है। इस हिसाब से कैबिनेट की अगली बैठक राहतों का पिटारा लेकर आएगी।