logo

पहले दिन 35 लाख आम लोगों ने किया कोविड टीके के लिए रजिस्ट्रेशन

5822news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्‍ली : 
आम लोगों के लिए 1 मार्च से टीकाकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। अब स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के अलावा भी  आम लोगों को टीका देने की शुरुआत हो गई है। पहले दिन 35 लाख लोगों ने कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन किया। यह जानकारी कोविड वैक्सीन के हेट इंपावर पैनल आरएस शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि 17 लाख फोन से रजिस्ट्रेशन हुआ है, एक फोन से कई लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। दो लोगों के औसत से देखें, तो देशभर में लगभग 35 लाख लोगों ने कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन किया है। 

तकनीकी कारणों से प्रक्रिया प्रभावित भी हुई
बता दें कि कई स्थानों पर तकनीकी कारणों से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया प्रभावित भी हुई थी। बताया जा रहा था कि अत्यधिक लोगों के रजिस्ट्रेशन के कारण ऐप में तकनीकी समस्या आ गई थी। हालांकि इसे तुरंत ठीक किया गया और कोविड के खिलाफ वैक्सीनेशन की गई।