logo

सामने आया विजय हजारे ट्राफी 2021 का पूरा शेड्यूल, जानें कब, कहां और किसके बीच होगा मुकाबला 

16147news.jpg

द फॉलोअप टीम, जयपुरः
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ कई घरेलू मैच भी कराते रहता है। उसी में से एक है विजय हजारे ट्राफी। हर साल की तरह इस बार भी बीसीसीआइ द्वारा आयोजित होने वाले एकदिवसीय टूर्नामेंट विजय हजारे ट्राफी अब शुरू होने को है। विजय हजारे ट्राफी 2021 के सीजन का नाकआउट मैचों का शेड्यूल सामने आ गया है। इस सीजन में तीन प्री-क्वार्टर फाइनल मैचों के अलावा चार क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के मैच का आनंद आप 19 दिसंबर से उठा सकते हैं। बता दें कि टूर्नामेंट के तीन प्री क्वार्टर फाइनल मैच 19 दिसंबर से जयपुर में शुरू होगा। 


कितनी टीम है मैदान में 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्राफी के लिए पहले टीमों को लीग मैच खेलना होता है। 2021 के लीग मैच खेले जा चुके हैं। लीग मैचों के समापन के बाद 11 टीमें इस टूर्नामेंट में आगे की लड़ाई के लिए तैयार हैं, जिनमें 6 टीमों को प्री-क्वार्टर फाइनल में उतरना है, जबकि पांच टीमों ने पहले ही क्वार्टर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 19 दिसंबर से शुरू हुआ प्री क्वार्टर फाइनल के बाद सेमीफाइनल मैचों का आयोजन शुक्रवार 24 दिसंबर को जयपुर में ही किया जाएगा। पहला सेमीफाइनल मुकाबला सुबह 9 बजे से सवाई मानसिंह स्टेडियम और दूसरा मैच इसी समय केएल सैनी ग्राउंड पर खेला जाएगा। 


मैच का शेड्यूल 
19 दिसंबर 2021, रविवार
प्री क्वार्टर फाइनल 1 - विदर्भ बनाम त्रिपुरा (सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर)
प्री क्वार्टर फाइनल 2 - कर्नाटक बनाम राजस्थान (केएल सैनी ग्राउंड, जयपुर)
प्री क्वार्टर फाइनल 3 - उत्तर प्रदेश बनाम मध्य प्रदेश (जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड, जयपुर)
21 दिसंबर 2021, मंगलवार
क्वार्टर फाइनल 1 - हिमाचल प्रदेश बनाम टीबीसी (सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर)
क्वार्टर फाइनल 2 - तमिलनाडु बनाम टीबीसी (केएल सैनी ग्राउंड, जयपुर)
22 दिसंबर 2021, बुधवार
क्वार्टर फाइनल 3 - सौराष्ट्र बनाम टीबीसी (सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर)
क्वार्टर फाइनल 4 - केरल बनाम सर्विसेज (केएल सैनी ग्राउंड, जयपुर)
24 दिसंबर 2021, शुक्रवार
सेमीफाइनल 1 - (सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर)
सेमीफाइनल 2 - (केएल सैनी ग्राउंड, जयपुर)
26 दिसंबर 2021, रविवार
फाइनल - सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
नोट- सभी मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे।