logo

टी-20 के बाद अब वन-डे की भी कप्तानी करेंगे रोहित 

15851news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से टी-20 में अपनी कप्तानी छोड़ चुके हैं। अब खबर आ रही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टी-20 के बाद वन-डे की कप्तानी भी रोहित शर्मा को सौंपने जा रहा है। भारतीय टीम को इसी महीने दक्षिण अफ्रीका जाना है। जहां टीम 3 टेस्ट, 3 वन-डे मैच खेलेगी। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वन-डे सीरीज में रोहित शर्मा ही कप्तान होंगे। 


 

बतौर कप्तान रोहित शर्मा का पहला जीत
वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली के टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित को कप्तानी सौंपी गई है। हाल में रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 घरेलू सीरीज में कप्तानी कर चुके हैं। भारत ने इस सीरीज को 3-0 से जीत लिया। यह सीरीज कोच राहुल द्रविड़ के लिए भी बतौर कोच पहली सीरीज थी। पूर्व कोच रवि शास्त्री का कहना है कि रोहित टी-20 और वनडे के अच्छे कप्तान हैं। 


 

भारत का साउथ अफ्रीका दौरा 
भारत को 26 दिसंबर को साउथ अफ्रीका से पहला टेस्ट खेलना है। वहीं दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से 7 जनवरी और तीसरा टेस्ट 11 जनवरी से 15 जनवरी के बीच खेला जाएगा। वहीं पहला वनडे मैच अगले साल 19 जनवरी को खेला जाएगा। दूसरा वनडे 21 और तीसरा 23 जनवरी को है।


 

भारतीय टीम का ऐ दूसरी बार दो कप्तान
आपको बता दू कि 2014 से 2017 तक भारतीय टीम में दो कप्तान थे। जब धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और विराट कोहली टीम के नए कप्तान बने थे। वहीं धोनी वनडे और टी-20 में बतौर कप्तान खेल रहे थे। इसके बाद कोहली ने 2017 से तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी की है। अब कोहली के टी-20 कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित और कोहली भारत के दो अलग-अलग कप्तान होंगे। 2017 के बाद पहली बार टीम इंडिया में दो कप्तान होंगे।