logo

जल कर के विरुद्ध मेयर, डिप्टी मेयर समेत वार्ड पार्षदों का धरना, नीति को तत्काल वापस लेने की मांग

15023news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

सरकार ने जल कर में इजाफा जब से किया है, रांची नगर निगम में नाराजगी है। जन प्रतिनिधयों में आक्रोश है। आज जल कर के विरुद्ध मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय समेत वार्ड पार्षदों ने धरना दिया। नीति को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है।  रांची नगर निगम परिसर में धरना के दौरान रांची शहर में  व्यवस्थित बिना रजिस्ट्रेशन के बैंक्विट हॉल हॉस्टल एवं लॉज को सील करने के निर्णय के विरुद्ध हुआ। निगम की इंफोर्समेंट टीम पर ज्यादती का आरोप लगाया।

 

 

सरकार से उनकी ये है प्रमुख मांग

1. नई जलकर नीति को तत्काल वापस लिया जाए। पुरानी जलकर नीति को ध्यान में रखते हुए संशोधन कर नीति को सरकर किया जाए। 

2. बैंक्वेट हॉल हॉस्टल एवं लॉज के रजिस्ट्रेशन को सरल कर लागू किया जाए ताकि बैंक्वेटहॉल, हॉस्टल एवं लॉज का रजिस्ट्रेशन शहरवासी आसानी से करा सकें। जब तक सरल नियमवाली नहीं आती है,  प्रशासन बैंक्वेट हॉल हॉस्टल एवं लॉज का रजिस्ट्रेशन के बिना संचालकों को परेशान करना बंद करे।

3. जब तक रांची नगर निगम के द्वारा शहर के साफ-सफाई को दुरुस्त ना किया जाए एवं वाहन पार्किंग की व्यवस्था ना हो तब तक शहर में इंफोर्समेंट टीम शहर वासियों को परेशान करना बंद करे।

 

इनकी रही भागीदारी

धरने में वार्ड पार्षद नकुल तिर्की, नाजिया असलम, हुस्न आरा, सुजाता कश्यप, प्रीति रंजन, अर्जुन यादव, कुलभूषण डुंगडुंग,जरमिन कुजूर, ओमप्रकाश,नाजिमा रजा, रोशनी खलखो, सुनील यादव, विजयलक्ष्मी सोनी, अर्जुन राम प्रजापति, अरुण झा, अशोक यादव, पुष्पा टोप्पो, विनोद कुमार सिंह, झरी लिंडा, सविता कुजुर, आनंद मूर्ति, दीपक कुमार लोहरा, वेद प्रकाश सिंह, सुचिता रानी राय, उर्मिला यादव, कृष्ण महतो, फिरोज आलम, नसीम गद्दी, कविता सांगा, कुमारी मार्गरेट, पुष्पा तिर्की, सविता लिंडा, निर्मला गाड़ी आदि वार्ड पार्षद शामिल हुए।