logo

भोजपुरी स्टार : खेसारी लाल यादव को नेपाल में क्यों सहना पड़ा डेढ़ करोड़ का नुकसान- जानिए पूरा मामला

778054fc-67e4-482a-8cbe-f5ba4e5bab60.jpg

द फॉलोअप टीम, पटनाः
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव फिर चर्चा में हैं। दरअसल नेपाल में उनके चार स्कोर्पियो को आग के हवाले कर दिया गया। जिससे उनका करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है। लेकिन ऐसा क्यों हुआ आखिरकार फैंस अपने चहेते कलाकार से इतना नाराज क्यों हो गये। क्या है पूरा मामला- आइए जानते हैं। मामला  बिहार सीमा पर स्थित नेपाल के विराटनगर का है। मंगलवार को खेसारी लाल यादव को विराटनगर आकर परफॉर्मेंस देना था। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। पहले तो खेसारी लाल यादव भी कुछ समझ नहीं पाए। बाद में उन्हें जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत फेसबुक लाइव किया और पूरे मामले की जानकारी जनता के सामले रखी। खेसारी ने कहा कि उनके साथ नेपाल में जो भी हुआ उसका दोष न तो वह वहां के लोगों को देते हैं और न ही प्रशासन को। 


 

क्या हुआ था 
अब विस्तार से बताते हैं पूरा मैटर है क्या। खेसारी पूरी टीम के साथ नेपाल के लिए रवाना हुए थे। विराटनगर में एक मेले का आयोजन किया गया था। यहां पर खेसारी  का जो शो होना था उसपर टिकट सिस्टम रखा गया था। इस बारे में खेसारी को कोई भी जानकारी नहीं थी। उन्हें यह भी नहीं पता था कि इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन से भी इजाजत नहीं मिली थी। खेसारी के अनुसार इस बारे में भी खेसारी या उनके टीम के किसी भी मेंबर को कोई खबर नहीं थी। ऐसे में खेसारी लाल फेसबुक लाइव पर अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हैं और बताते हैं कि वह तो शो करने के लिए होटल से निकले थे कि तभी पुलिस ने उन्हे रोक लिया उन्हें गेट पर ही घेर लिया गया था और कहा गया कि वह शो नहीं कर सकते। 


 

लाइव आए फेसबुक पर 
खेसारी ने ये भी कहा कि- वह इसका जिम्मेदार सिर्फ आयोजकों को मानते हैं, इसमें प्रशासन या फिर जनता की कोई गलती नहीं है। गाइडलाइन को देखते हुए जब कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली तो आयोजकों ने आयोजन क्यों किया? खेसारी ने ये भी बताया कि इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी मुख्य आयोजक श्रवण चौधरी उनसे मिलने तक नहीं आये। वहां मौजूद लोगों को लग रहा था कि मैं उस इवेंट पर आया ही नहीं। जबकि मैं तो 24 घंटे काम करने वाला इंसान हूं। हमारे लोगों को इस बीच काफी चोटें आई हैं। हमारी टीम के कुछ लोग भी घायल हुए हैं। एक्टर ने बताया कि उन्हें डेढ़ करोड़ का नुकसान हो गया है।