logo

ट्रेन में कपड़े बदलने के बहाने से फेसबुक वाले आशिक के साथ भागी महिला, पति परेशान

13158news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची : 

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की ख़बरें तो जैसे अब आम बात हो गई है। हर दिन कितनी ही ख़बरें सामने आती है, जिसमें कभी पति का कहीं और चक्कर चल रहा होता है तो कभी पत्नी का। ताजा खबर मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से आई है जहां पत्नी अपने फेसबुक वाले प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह घटना लखीसराय निवासी अजीत कुमार के साथ घटी है। अजित कुमार अपनी पत्नी के साथ मौर्य एक्सप्रेस से रांची से लखीसराय जा रहे थे तभी यह घटना घटी। रांची से लखीसराय ससुराल जा रही महिला कपड़े बदलने के नाम पर बाथरूम घुसी और लापता हो गई। 

पति के होश उड़ गए
जब पत्नी लापता हुई तो पति के होश उड़ गए।  उसने ट्रेन में उसे काफी खोजा लेकिन वो नहीं मिली।  इसके बाद पति ने शिकायत धनबाद रेल पुलिस से की। अजीत कुमार ने कुछ यात्रियों पर पत्नी को अगवा करने का आरोप लगाया था। महिला के परिजन ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की तो रेल पुलिस एक्टिव हो गई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर महिला को गोरखपुर से ढूंढ लिया। 

 2019 में हुई थी शादी 
दरअसल अजीत के साथ महिला की शादी 2019 में हुई थी। शादी के बाद पति उसे ससुराल नहीं ले गया था। लड़की की दोस्ती फेसबुक पर एक लड़के से हुई। दोनों के बीच प्यार  हुआ। पहली बार वह पति के साथ ससुराल जा रही थी जो कि उसके प्रेमी को नागवार गुजरा। महिला धनबाद स्टेशन से भागकर पहले वाराणसी गई। फिर प्रेमी के पास गोरखपुर चली गई। घरवालों को उसके प्रेम प्रसंग की भनक थी। इसलिए ससुराल जाते समय उसका मोबाइल सिम निकाल लिया गया था। 

वाईफाई के जरिए व्हाट्सएप पर कनेक्ट 
महिला वाईफाई के जरिए व्हाट्सएप पर अपने प्रेमी से संपर्क में थी। 12 जुलाई की रात मौर्य एक्सप्रेस के धनबाद स्टेशन पहुंचने के बाद महिला कपड़े बदलने की बात कह टॉयलेट गई थी। उसके बाद से लापता हो गई थी। पति ने धनबाद रेल पुलिस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस संदर्भ में इत्तिला किया तो पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर ही उस तक पहुंची और महिला को गोरखपुर से ढूंढ निकाला।