logo

पत्नी को पति पर गुप्त रोग का शक था, ज'ह'र पि'ला'क'र ले ली जा'न! 

15146news.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबाद: 

धनबाद में ह'त्या का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां संदिग्ध परिस्थितियो में एक युवक की मौ'त हो गई। ह'त्या का आरोप उसकी पत्नी पर लगा है। युवक के घरवालों का आरोप है कि विवाहिता ने कोल्ड ड्रिंक्स में ज'हर मिलाकर युवक की ह'त्या कर दी। आस-पड़ोस के लोगों का भी कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। 

मेहुदा थानाक्षेत्र का है पूरा मामला
मामला धनबाद जिला के महूदा थानाक्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां अजय नाम के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ'त हो गई। आरोप है कि अजय की पत्नी तन्नू कुमारी ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर युवक को पिला दिया। मामला 16 नवंबर का ही लेकिन अब प्रकाश में आया है। परिवार वालों का कहना है कि घटना वाले दिन तन्नू ने अजय को कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया था। कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ ही देर बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। पहले उसे बोकारो बीजीएच में भर्ती करवाया गया और वहां से रांची स्थित मेडिका हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। रांची मेडिका में इलाज के दौरान ही अजय की मौ'त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

थाना के सामने परिजनों का हंगामा
घटना से आक्रोशित परिजनों और गांव वालों ने मेहुदा थाना के सामने मृ'तक का श'व रखकर हंगामा किया। वे लोग मृ'तक की पत्नी और सास-ससुर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। परिजनों का आरोप था कि इन लोगों ने मिलकर अजय की ह'त्या की। मिली जानकारी के मुताबिक तन्नू को शक था कि उसके पति को गुप्त रोग है वहीं अजय को पत्नी पर किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध का शक था। मौ'त से पहले पुलिस को दिये अपने बयान में अजय ने बताया कि उसकी शादी 2 साल पहले तन्नू से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। 

कोल्ड ड्रिंक्स में जहर मिलाकर की ह'त्या! 
मृतक अजय के भाई ने भी कहा कि भाभी ने कोल्ड ड्रिंक्स में जहर मिलाकर भाई की ह'त्या की। उसकी भाभी की संबंध किसी अन्य युवक के साथ था। वो रात को मोबाइल में छिपकर किसी से बात करती थी। अजय मना करता तो वो पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी देती। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय मांगा है।